AGRA में शुक्रवार को कोरोना से दो और लोगों की मौत हो गई। इसी के साथ मृतक संख्या 58 हो गई है। वहीं, सात वर्षीय बच्चे समेत 12 नए संक्रमित मिले हैं।शुक्रवार को कौशलपुर निवासी सांस की बीमारी से ग्रस्त एक 53 वर्षीय व्यक्ति और शाहगंज निवासी मधुमेह रोग से पीड़ित 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।
शुक्रवार को मिले अन्य संक्रमितों में से अधिकतर को सांस की बीमारी है। इनमें मलपुरा, विमल सिटी रजरई, प्रकाशनगर शाहगंज, नरीपुरा, महाराष्ट्र कॉलोनी पालीवाल पार्क, अक्का वाली
गली नूरी गेट, ताजनगरी, गोपालपुरा शमशाबाद रोड, आगरा कैंट, शिवम अपार्टमेंट शीतला रोड खंदारी और अवधपुरी के लोग शामिल हैं। डीएम प्रभु एन. सिंह ने बताया, कुल संक्रमितों की संख्या 1020 हो गई है, जबकि 849 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में सिर्फ 113 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।agra corona update
फिरोजाबाद के 13 समेत ब्रज में 31 नए संक्रमित फिरोजाबाद/मथुरा/मैनपुरी। ब्रज में शुक्रवार को फिरोजाबाद के सर्वाधिक 13 समेत अन्य जिलों में कुल 31 संक्रमित और मिले हैं। इनमें मथुरा व मैनपुरी में 12-12 हैं। फिरोजाबाद में 13 मरीजों में दो स्वास्थ्य कर्मियों के साथ नगर निगम कर्मचारी, प्रसूताएं भी हैं। मैनपुरी मैं एक साथ 12 पॉजिटिव मिले इनमें दंपत्ति और उनका 3 साल का पुत्र भी है। युवक परिवार के साथ 8 जून को कार से दिल्ली से मैनपुरी आया था.
अनुराग कश्यप(Anurag Kashyap) का कहना है कि परिणीति चोपड़ा ने सुशांत सिंह राजपूत के साथ…
थाना सिकंदरा के अंतरगत सुनारी गाँव(Sunari) में मैक्स गाड़ी का पहिया खुलने से 2 भैंस…
फतेहपुर सीकरी के पूर्व सांसद चौधरी बाबूलाल(Choudhary Babulal) ने क्रिकेटर दीप्ति शर्मा को किया सम्मानित…
बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री मैं लगातार बुरी खबरें आने का सिलसिला जारी थम नहीं रहा है…
आगरा की रकाबगंज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.पुलिस ने कार के इंजन चुराने…
टोरेंट कर्मिओं को राखी बांधकर बहनो ने अनोखी मांग की है उन्होंने लॉक डाउन के…