कोरोना संकट काल मैं आगरा के 5 लाख से ज्यादा परिवारों की स्क्रीनिंग का काम स्वास्थ्य विभाग ने किया है।THE AGRA NEWS
आगरा में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की दिशा में नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने हेल्थ सर्वे के तहत सूबे में सबसे अधिक घर और लोगों को कवर किया है। इसमें थर्मल स्क्रीनिंग,पल्स ऑक्सीमीटरी के साथ हॉटस्पॉट इलाकों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए हैं। AGRA NEWS
इनका रिकार्ड भी आश्चर्य में डालने वाला है।आगरा में तीन मार्च को पहला केस आने के बाद ही विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के तहत छह किलोमीटर क्षेत्र में सर्वे शुरू किया गया। शुरुआत खंदारी इलाके से की गई। इसके बाद नगला पदी का नंबर आया। जैसे-जैसे नए कोविड मरीज सामने आते गए, सर्वेका क्षेत्र भी व्यापक होता गया।
हालांकि बाद में डब्ल्यूएचओ ने इसकी परिधि घटाकर तीन और बाद में एक किलोमीटर कर दी थी।पहले चरण में विभाग ने लगभग 48455 घरों में हेल्थ सर्वे किया और 2.42279 लोगों का स्वास्थ्य जाना।A
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन के अनुसार:
“आगरा में कोरोना का पहला मामला सामने आते ही सर्वे
शुरू किया गया था। अब दूसरे चरण में हम सर्वे के साथ इन्फ्रारेड स्क्रीनिंग, पल्स ऑक्सीमीटरी और हेल्थ कैंप भी लगा रहे हैं। इससे हॉटस्पॉट में फंसे लोगों को परामर्श और दवाइयां मिल पा रही हैं। यह प्रयोग आगरा में ही किया गया है। हमारा काम संभवतः सूबे में सबसे ज्यादा है।
जबकि अब दूसरे चरण में 4,53,606 घरों को कवर किया गया है। गुरुवार रात तक इनमें रहने वाले 17 लाख 19 हजार 729 लोगों से स्वास्थ्य संबंधी सवाल पूछे गए। इन्हें बाकायदा नोट किया गया है। इसमें विभाग की 3628 टीमें लगाई गईं।
डॉक्टरों और कर्मचारियों ने लोगों से घर-घर जाकर सर्दी, जुकाम,खांसी, बुखार और सांस की दिक्कत के बारे में सवाल किए। जिसमें ऐसे लक्षण पाए गए उन्हें अस्पतालों में भेजकर कोविड जांच कराई गई। कुछ पॉजिटिव भी सामने आए। लेकिन इस काम से विभाग के पास आगरा के लोगों का अच्छा-खासा डाटा बैंक तैयार हो गया है। भविष्य में इससे कई तरह की सेवाएं देना आसान हो जाएगा।AGRA NEWS
ये भी पढ़िए…. ये चाइना के प्रोडक्ट बहुत जल्द इंडिया मैं बैन होंगे
बांके बिहारी जी के बारे में 10 ऐसे रोचक तथ्य जो बांके बिहारी जी के…
गांव मैं भी प्रतिभाशाली लोग हर घर मैं मिल जायेंगे ऐसे ही ये चाचा है…
आज सुबह ताजमहल में बम होने की खबर मिली, लेकिन ये ताज महल के अंदर…
आगरा में मंगलवार के दिन कोरोना वायरस के चार मरीज मिले हैं। नए मरीज मिलने…
Bird Flu In India Bird flu की India के 7 राज्यों मैं पुष्टि हो चुकी…
आगरा में अक्षय ,नसुरुद्दीन शाह ,सारा अली खान ,धनुष पहुंचे आगरा ताज पर करेंगे फिल्म…